Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muaffarnagar के पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज, महिला ने लगाए गंभीर आरोप

Muaffarnagar लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उत्तराखंड की एक महिला ने कादिर राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद कादिर राणा के खिलाफ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर थाने में पेड़ो की चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मंगलौर के पुलिस क्षेत्रधिकारी बहादुर सिंह चौहान ने मीडिया को बताया कि मुजफ्फरनगर के पूर्व लोकसभा सांसद राणा पर पडोसी की ज़मीन का कुछ हिस्सा कब्ज़ाने और अपनी फैक्ट्री का रासायनिक गंदा पानी व कचरा पड़ोसी के खेत मे डालने का भी आरोप लगाया गया है, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है ।

उन्होंने बताया कि मंगलौर के तांशिपुरा क्षेत्र मे रुड़की के मथुरा विहार की रहने वाली अनीता गुप्ता की क़ृषि भूमि है और उससे सटी जमीन पर राणा की फैक्ट्री है।

चौहान ने बताया कि गुप्ता ने कुछ समय पहले राणा पर अपनी क़ृषि भूमि में लगे 50 से अधिक पॉपुलर और युकेलिप्टस के पेड़ काटने का आरोप लगाया था।

उन्होंने अपनी शिकायत में पूर्व सांसद पर जमीन की चारदीवारी तोड़ कर एक मीटर से अधिक ज़मीन कब्ज़ाने तथा अपनी फैक्ट्री का रासायनिक गन्दा पानी और कचरा उनके खेत में डालने का आरोप लगाया था और कहा था कि इससे उनकी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + two =