वैश्विक

तपन कांदू हत्याकांड में झारखंड के रामगढ़ जिले से CBI ने एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

CBI ने कांग्रेस पार्षद तपन कांदू की हत्या के मामले में एक और आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में झालदा नगर पालिका के पार्षद कांदू की 13 मार्च को उनके आवास के पास मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस समय वह शाम की सैर के बाद दोस्तों के साथ घर लौट रहे थे.

अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद आरोपी को शनिवार को झारखंड के रामगढ़ जिले से गिरफ्तार करने के बाद 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम जाबिर अंसारी है जो अपने ससुराल रामगढ़ से पकड़ा गया है. सीबीआई ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की, जिसका हत्या की घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया था.

जानकारी के अनुसार घटना के दिन का CCTV देखने के बाद CBI ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. फुटेज में गिरफ्तार व्यक्ति को झारखंड के बोकारो निवासी कालेबर सिंह नाम के शख्स की बाइक के पीछे बैठा दिख रहा है. जांच अधिकारियों के अनुसार बाइक चलाने वाला व्यक्ति ही शूटर है. आपको बता दें कि 13 मार्च, 2022 को बाइक पर आये तीन शूटरों ने पश्चिम बंगाल के नगरपालिका चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के निर्वाचित पार्षद तपन कांदू की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

मृतक तपन कांदू की पत्नी पूर्णिमा कांदू ने कोलकाता हाईकोर्ट में मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर एक याचिका दाखिल की थी. याचिका को स्वीकार्य करते हुए कोलकाता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =