उत्तर प्रदेश

Meerut News: पुलिस ने बबलू उसकी पत्नी रूबी को किया गिरफ्तार-11 साल की बेटी के चरित्र पर था शक, गंगा नहर में फेंका

Meerut News: 11 साल की एक मासूम बच्ची को महज इसलिए अपनी जान गंवानी पड़ी क्योंकि उसके मां-बाप को उसके चरित्र पर शक था। इंतहा तब हो गई जब निर्दयी मां-बाप ने भोला की झाल ले जाकर गंगनहर में धक्का दे दिया। बच्ची का शव अभी तक नहीं मिल सका है। पुलिस द्वारा तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण केशव कुमार  ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस ने बबलू उसकी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार पुलिस दंपति को वहां ले गई थी, जहां से उन्होंने बेटी को धक्का देने की बात स्वीकारी है। रविवार सुबह से बच्ची की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक बच्ची का शव नहीं मिल सका है। बच्ची पांचवीं कक्षा में पढ़ती थीं। हत्या की वजह पूछने पर दंपति ने बताया कि उनकी बेटी लड़कों से बात करती थी। गलत इशारे करती थी इसलिए हमने उसे मार डाला।

गंगानगर थाना पुलिस के अनुसार गंगानगर निवासी बबलू मेरठ में ही एक दोपहिया कंपनी में काम करता है। एक सितंबर की शाम वह अपनी पत्नी रूबी को दवा दिलाने के लिए घर से निकला। बकौल बबलू उसकी बेटी भी साथ जाने की जिद्द करने लगी।

दोनों उसे बाइक पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर दूर एक बर्गर की दुकान पर लेकर पहुंचे। बबलू और रूबी ने बताया कि बर्गर दिलाने के बाद उन्होंने बेटी को वहीं से ही घर वापस भेज दिया। इसी दौरान वह लापता हो गई। देर रात तक तलाशने के बाद भी जब उनकी बेटी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =