वैश्विक

उरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन

पाकिस्तानी सेना ने आज यानी कि बुधवार को उरी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई। पाकिस्तान सेना ने चुरुंडा गांव को निशाना बनाया है। पाकिस्तान की ओर से सुबह सात बजे से फायरिंग की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है।

वहीं आतंकियों को घुसपैठ कराकर घाटी का माहौल खराब करने की नापाक हरकतें पाकिस्तानी की ओर से लगातार जारी हैं। हालांकि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई और मुस्तैदी के चलते पाकिस्तानी को हर बार मात ही मिलती है। बाजवूद इसके पाकिस्तान कोई सबक नहीं लेता।
Image Result For /Ceasefire-Violation-By-Pakistan-In-Uri

अपनी नापाक हरकतों के क्रम में पाकिस्तान ने सोमवार दोपहर बालाकोट सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से फायरिंग की गई। इससे पहले चार दिसंबर को कठुआ जिले के हीरानगर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई।

मनियारी और पानसर पोस्ट के बीच बन रहे सुरक्षा बांध को रोकने के लिए पाकिस्तान की ओर से गत सितंबर महीने से लगातार गोलाबारी की जा रही है। इसके बाद भी बीएसएफ की ओर से भी लगातार काम को जारी रखा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22229 posts and counting. See all posts by News-Desk