डा0 वीरपाल निरवाल की जीत की खुशी में शाहपुर में जश्न मनाया गया
शाहपुर। जिला पंचायत मुजफ्फरनगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर वीरपाल निरवाल की जीत की खुशी में शाहपुर में जश्न मनाया गया। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला की रणनीति ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया।
एक बार फिर से मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में डॉक्टर संजीव बालियान का जादू सिर चढ़कर बोला ।43 सदस्यों वाली जिला पंचायत में डॉक्टर वीरपाल को 30 मत मिले ,विपक्षी उम्मीदवार को केवल 4 मत मिले।
बाकी सदस्यो ने वोट नहीं किया। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बंसल ने अपने प्रतिष्ठान पर मिठाइयां बांटकर डॉक्टर वीरपाल निरवाल की जीत का जश्न मनाया।
वरिष्ठ संघ कार्यकर्ता संदीप बंसल एडवोकेट ने भी डॉक्टर वीरपाल निरवाल को जिला पंचायत अध्यक्ष बनने और उनके जन्मदिवस पर भी शुभकामनाएं दी।
उन्होंने बताया डॉक्टर वीरपाल निरवाल आरंभ से ही संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे हैं और संघ के प्रत्येक कार्यक्रमों में उन्होंने सदैव ही बढ चढ़कर हिस्सा लिया है।
उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बनने से संघ कार्यकर्ताओं में भी भारी जोश और उत्साह है। समाजसेवी उमेश मित्तल,भाग्य शर्मा,शिवम सिंघल,हनु मित्तल,अनमोल बंसल आदि लोगों ने भी डाक्टर वीरपाल निरवाल को अपनी शुभकामनाएं दी।

