सूली वाले बाग पर चेयरमैन जहीर फारुकी ने आमजन के साथ मनाया शहीद दिवस
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में मंगलवार को सूली वाले बाग पर चेयरमैन जहीर फारुकी ने आमजन के साथ शहीद दिवस पर सरदार भगत सिंह सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
दरअसल पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी के नेतृत्व में सूली वाले बाग पर आज पुरकाजी के लोगों ने इकट्ठा होकर शहीदे आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु सहित देश के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि और खिराजे अकीदत पेश की है।
चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि हर साल पुरकाजी में 23 मार्च के शहीद दिवस पर देश का सबसे बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है, पिछली बार सरदार भगत सिंह के सगे भतीजे एवं वीर अब्दुल हमीद पुरकाजी आये थे। हजारों देशभक्तों का यहां कार्यक्रम होता है।
लेकिन कोरोना की वजह से आज बड़ा कार्यक्रम नही किया गया है।
सरदार भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु सहित देश के सभी शहीद हमारी राष्ट्रीय सम्पत्ति है, हमें उनसे सीख लेनी चाहिए। कार्यक्रम में हिन्दू मुस्लिम सभी समाज के लोगों ने भाग लिया, श्रद्धांजलि ओर खिराजे अकीदत पेश की गईं।
आपको बता दें जहीर फारूकी चेयरमैन की वजह से सूली वाला बाग शहीद स्थल आज एक बार फिर शहीदों को सम्मान देने का गवाह बना है।

