वैश्विक

नंदीग्राम चुनाव के फैसले को चुनौती, ममता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

 ममता का कहना है कि चुनाव आयोग ने ठीक से काम नहीं किया, जिससे उन्हें जीतने के बाद हार का सामना करना पड़ा। ममता ने शुभेंदु की जीत पर सवाल उठाया है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई शुक्रवार को तय की है। उस दिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि दो मई को घोषित परिणाम में ममता शाम को चार बजे विजयी घोषित कर दी गई थीं। अलबत्ता शाम को सात बजे जो खबर चुनाव आयोग से आई वो टीएमसी को सकते में डालने वाली थी। इसमें शुभेंदु को विजयी घोषित किया गया था। हालांकि सावर्जनिक मंच से ममता कई बार उस फैसले पर आपत्ति जता चुकी थीं। चुनाव आयोग को भी आधिकारिक तौर से शिकायत की गई थी, लेकिन अब ममता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

कोलकाता हाईकोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक जस्टिस कौशिक चंदा मामले की सुनवाई करेंगे। ममता का कहना था कि चुनाव आयोग से कई बार गुजारिश की गई कि दोबारा मतगणना कराई जाए, लेकिन उनकी बात को तवज्जो नहीं दी गई। लिहाजा उन्हें कानून का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

बंगाल की राजनीति में लंबे समय से भूचाल आया हुआ है। बीजेपी वहां लगातार अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब उसे कुछ कामयाबी मिली तो उसने बंगाल पर राज करने का सपना देखना शुरू कर दिया। अलबत्ता ममता ने बीजेपी को हाशिए पर ला खड़ा किया। हाल में हुए असेंबली चुनाव में जब टीएमसी की टैली फिर से 200 पार गई तो सभी भौचक गह गए। ममता ने पीएम मोदी और उनकी टीम का करारा जवाब दिया था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =