खेल रत्न पुरस्कार के नाम में परिवर्तन, राजीव गांधी का नाम हटाकर अब मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा अवॉर्ड
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार के नाम में बड़ा परिवर्तन किया है। अब इस पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले यह अवॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हुआ करता था। दरअसल हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का हॉकी में अविश्वसनीय योगदान रहा है
उन्होंने अपने आखिरी ओलंपिक (बर्लिन 1936) में कुल 13 गोल दागे थे। इस तरह एम्स्टर्डम, लॉस एंजेलिस और बर्लिन ओलंपिक को मिलाकर ध्यानचंद ने कुल 39 गोल किए, जिससे उनके बेहतरीन प्रदर्शन का पता चलता है।
देश के प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम बदला गया,अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेलरत्न का नाम होगा,(मेजर ध्यानचंद खेल रत्न),PM मोदी ने ट्वीट कर किया ऐलान !! pic.twitter.com/HFC9zvUCcS
— News & Features Network (@mzn_news) August 6, 2021
जिसके मद्देनजर केंद्र की मोदी सरकार ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। सरकार ने इसे हॉकी के ‘जादूगर’ कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने का फैसला किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के प्रदर्शन ने पूरे देश को रोमांचित किया है। उन्होंने कहा कि अब हॉकी में लोगों की दिलचस्पी फिर से बढ़ी है जो आने वाले समय के लिए सकारात्मक संकेत है। खेल रत्न सम्मान के तहत 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है।
राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है। @RahulGandhi से इसको लेकर सवाल किया गया तो राहुल गांधी बिना कुछ बोले ही वहां से निकल गए।। pic.twitter.com/psUOssCmDw
— News & Features Network (@mzn_news) August 6, 2021

