पात्रों को मिलेगा योजना का लाभ-चेतन चैहान
मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में जारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्ति लाभान्वित हो रहे है। योगी सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना की शुरूआत से प्रदेशभर में अनेकों पात्रों को लाभ मिल सकेगा। कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत बच्ची के जन्म से लेकर पढाई तक बच्चियों को सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मिल सकेगा।
जिला पंचायत सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर आज दोपहर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का बतौर मुख्य अतिथि शुभारम्भ करते हुए मंत्री होमगार्डस, सैनिक कल्याण, नागरिक सुरक्षा एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग तथा जनपद के प्रभारी मंत्री चेतन चैहान ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उक्त उद्गार व्यक्त किये।
दीप प्रज्जवलन के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री चेतन चैहान द्वारा पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया। प्रभारी मंत्री चेतन चैहान ने कहा कि योगी सरकार द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो द्वारा प्रदेश का समग्र विकास कराया जा रहा है तथा सरकार द्वारा जनहित में जारी उक्त योजनाओं से प्रदेश की जनता लाभान्वित हो रही है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आंचल तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एसएसपी अभिषेक यादव, वरिष्ठ नेता अशोक बाटला, श्रीमोहन तायल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
