Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चरथावल पुलिस ने मुठभेड में शातिर बदमाश गिरफ्तार किया

चरथावल। पुलिस ने मुठभेड के दौरान हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले सहित विभिन्न गंभीर मामलो मे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखा आदि बरामद किए हैं।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम तथा विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ सदर के निर्देशन मे चरथावल पुलिस ने थाना चरथावल से कुटेसरा जाने वाले मार्ग पर ईख के खेत पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड के दौरान अभियुक्त मुरसलीन उर्फ पम्पा पुत्र मुकीम निवासी गांव निरधना व उसके साथी वाजिद पुत्र सुलेमान निवासी निरधना को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने गौकशी मे संलिप्त आरोपी को मुठभेड के दौरान दबोच लिया। पुलिस सूत्रो के अनुसार पकडा गया अभियुक्त वाजिद व उसका साथी मुरसलीन उर्फ पम्पा उपरोक्त शातिर गौ तस्कर प्रवृत्ति के अपराधी हैं।

जिन पर गौकशी, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं मे लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध धारा-307 भादवि एवं 25/27 आयुद्ध अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किए जा रहे हैं। इस दौरान थाना प्रभारी सूबे सिह यादव व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =