Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Charthawal News: आपसी विवाद में गुस्साएं व्यक्ति ने कर दी पत्नी की हत्या

Charthawal News/चरथावल। पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बिरालसी निवासी विश्वास का अपनी पत्नी से पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था।

चर्चा रही कि कर्जे को लेकर इन दोनों के बीच अक्सर झगडा होता रहता था जिसके चलते आज फिर से पति पत्नी के बीच हुए इस आपसी विवाद में गुस्साएं विश्वास ने अपनी पत्नी रूपा की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि करीब छह वर्ष पूर्व विश्वास का रूपा के साथ विवाह हुआ था। विवाहिता की मौत से परिजनों में हडकम्प मच गया। पडौसी सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये।

ग्रामीणों की सूचना पर गांव में पहुंचे सीओ सदर इंस्पैक्टर चरथावल तथा सीओ सदर राजू कुमार साहू ने मामले की जानकारी लेने के साथ-साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बताया जाता है कि पुलिस ने भागदौड कर हत्यारोपी विश्वास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। मामले की जांच पड़ताल एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + seven =