चैकिंग अभियान: निजी अस्पताल के नाम से घूम रही गाडी को सीज किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक निजी अस्पताल के नाम से घूम रही गाडी को सीज कर दिया। पुलिस गाडी मालिक के सम्बन्ध मे जानकारी हासिल करने मे जुट गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते लॉक डाउन के अनुपालन मे क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान एक निजी अस्पताल के नाम से घूम रही गाडी को सीज कर दिया।
इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी का कहना है कि कोविड 19 के प्रभाव के मददेनजर व लॉक डाउन के अनुपालन मे किसी बिना किसी कार्य के इधर-उधर घूमने वाले व्यक्तियो के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी संदर्भ मे विभिन्न स्थानो पर चैकिंग व तलाशी अभियान भी चलाया गया।
चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।लॉकडाउन को मद्देनजर रखते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली चौकी स्टैंड प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चौराहे पर चलाया आने जाने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान ओर ली उनकी तलाशी
वाहन स्वामियों से शहर में आने का पूछा कारण और सात ही जिला चिकित्सालय की टीम से चौकी पर सभी राहगीरों को जाते हुए रोककर सभी के टेंपरेचर मशीन से चैक कराया।
