उत्तर प्रदेश

Chitrakoot: यूपी पुलिस के एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का गंभीर आरोप

Chitrakoot में एक विवाहिता महिला ने यूपी पुलिस के एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण (बलात्कार) का गंभीर आरोप लगाया है. घटना जिले के सरधुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की है. महिला के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ, जिससे बाद पीड़िता ने आरोपी सिपाही के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. महिला के सनसनीखेज आरोप के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसका पति कमाने के लिए कई वर्षों से बाहर गया हुआ है. कुछ महीने पहले सरधुआ थाना में तैनात सिपाही नरेंद्र चौधरी उसके गांव के दुष्यंत सिंह नाम के व्यक्ति के साथ उसके घर आता-जाता था. इस दौरान, वो (महिला और नरेंद्र चौधरी) एक-दूसरे के संपर्क में आए.

आरोपी सिपाही शादी करने का झांसा देकर महिला के साथ 3 महीने से बलात्कार कर रहा था. इससे जब महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने बीते 21 जून को उसका एक प्राइवेट क्लीनिक में गर्भपात करा दिया. महिला की हालत बिगड़ने पर उसके परिजन जब उससे पूछताछ करने लगे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ.

पीड़िता के पति को जब इसकी भनक लगी तो उसने अपनी पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया. वहीं, आरोपी सिपाही भी पीड़िता से शादी करने के लिए राजी नहीं है. दोनों तरफ से छोड़े जाने के बाद पीड़ित महिला ने सरधुआ थाना में तहरीर देकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 6 =