उत्तर प्रदेश

बहसूमा थाना क्षेत्र में कक्षा नौ के छात्र को सहपाठी ने मारी गोली, मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक खौफनाक वारदात हो गई। कस्बा स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज परिसर के बाहर कक्षा नौ के छात्र को उसके सहपाठी ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद छात्र वहीं नीचे गिर पड़ा। इसके बाद घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि सैफपुर फिरोजपुर निवासी नितिन पुत्र रोहतास को उसके ही सहपाठी अकबरपुर निवासी वंश पुत्र मूलचंद ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल किया।

गंभीर रूप से घायल छात्र कॉलेज की ओर दौड़ा और प्रधानाचार्य के ऑफिस के सामने गिर पड़ा। वहीं आनन-फानन में कॉलेज स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को हस्तिनापुर सीएससी में भर्ती कराया। छात्र की हालत गंभीर होने के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार नितिन कक्षा नौ का छात्र था। पुलिस ने फरार छात्र की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी छात्र को पकड़ लिया जाएगा।

परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीओ का घेराव कर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि चार घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर व शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + eighteen =