Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आर्य समाज रोड नाले की तली झाड़ सफाई कराई गई

मुजफ्फरनगर। पालिका के सामान्य कार्यों के अलावा कोरोना वायरस महामारी के बचाव हेतु श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर मेरठ रोड पर जिलाधिकारी के आवास तक की एवं शिव चैक से एस डी मार्केट होते हुए झांसी की रानी की ओर नाले की निकली सिल्ट को डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से डंपिंग ग्राउंड पर निस्तारित कराया गया

इसके अतिरिक्त आबकारी रोड पर बकरा मार्केट के नाले की जेसीबी मशीन से तथा डाकखाने के पास मनु स्वीट वाला नाला एवं आर्य समाज रोड नाले की तली झाड़ सफाई कराई गई।

स्टेट बैंक कॉलोनी अग्रसेन विहार के साथ-साथ वार्ड संख्या ४३ एवं वार्ड संख्या २७ में पावर सैनिटाइजर का कार्य कराया गया । वार्ड संख्या ३ ८ १३,२७ व ४३ में खराब लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया गया।

कई मोहल्लों में पानी की पाइप लाइन में हो रहे लीकेज को ठीक कराया गया तथा छोटी गलियों में मैनुअली छोटी मशीनों से सैनिटाइजर का कार्य कराया गया। शाम के समय वार्ड संख्या २२ श्रीमती रेहाना नौशाद एवं वार्ड संख्या ५० सत्तार मंसूरी माननीय सभासद के वार्ड में फागिंग कार्य कराया गया

अब अभियान में डॉ रविंद्र सिंह राठी नगर स्वास्थ्य अधिकारी, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता ,सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय पुंडीर ,उमाकांत शर्मा, गोपीचंद वर्मा के अलावा सफाई, सैनिटाइजर, मार्ग प्रकाश तथा फागिंग टीम सम्मिलित रही। पालिका अध्यक्ष द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया जनहित के जन सुविधा हेतु अभियान निर्बाध रूप से जारी रहेंगेे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − eight =