वैश्विक

कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर लैंड हुआ

नेवल लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस ने आज विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर लैंड हुआ। यह पहली बार है जब कोई स्वदेशी लड़ाकू विमान ने किसी विमानवाहक पोत पर लैंडिंग की। यह जानकारी भारतीय नौसेना के सूत्रों ने दी है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का निर्माण किया है जिसने अरेस्टर वायर की मदद से लैंडिंग की। एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी नौसेना के साथ मिलकर लड़ाकू विकसित कर रही है। शोर बेस्ड टेस्ट फैसिलिटी पर व्यापक परीक्षण पूरा करने के बाद एलसीए नेवी ने आईएनएस विक्रमादित्य पर आज सुबह 10:02 बजे सफलतापूर्वक अरेस्टिड लैंडिंग की। कमोडोर जयदीप मौलंकर ने मेडन लैंडिंग कराई।

इस सफल लैंडिंग के साथ भारत रूस, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन के बाद छठा ऐसा देश बन गया, जिसने विमान वाहक पोत के डेक पर एक अरेस्टिड लैंडिंग और डेक पर स्काई जंप टेक ऑफ की कला में महारत हासिल की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 5 =