Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नवाब अजमत अली खां कन्या इंटर कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता

मुजफ्फरनगर। यातायात माह नवम्बर का मिशन शक्ति व सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत नवाब अजमत अली खां कन्या इंटर कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता भारत विकास परिषद विवेक द्वारा आयोजित की गयी।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 100 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआरटीओ विनित मिश्रा उपस्थित हुए। अध्यक्षता सीओ सिटी राजेश कुमार द्विवेदी ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में टीएसआई वीर अभिमन्यु मौजूद रहे। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि एआरटीओ विनीत मिश्रा ने कहा कि नारी सुरक्षा स्वाभिमान व स्वावलम्बन से ही नारी का उत्थान सम्भव है।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मुजफ्फरनगर पूरे प्रदेश में छठे स्थान पर है। उन्होंने लोगों से हैलमेट पहनने की आदत डालने पर जोर दियां टीएसआई वीर अभिमन्यु ने कहा कि देश में डेढ लाख लोग प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं का शिकार होते है उन्होंने नशे में ड्राइविंग न करने, वाहन की गति नियंत्रित रखने और टै्रफिक नियमों का पालन करने पर बल दिया।

विभिन्न संगठनों से जुड़े समाजसेवी विश्वदीप गोयल ने कहा कि वर्ष 1999 से हर वर्ष नवम्बर माह में यातायात माह मनाया जाता है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों के पालन की अपील करते हुए उपस्थित छात्राओं को स्वावलम्बी बनने के महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किये।

अध्यक्ष पद से बोलते हुए सीओ सिटी राजेश द्विवेदी ने छात्राओं से कहा कि वे अपनी स्कूटी आदि हल्के वाहन धीमी गति से चलाये और घर से बाहर जाते समय समय का ध्यान रखे।

समाजसेवी निधिषराज गर्ग, अध्यक्ष अचिन कंसल, संयोजक डा. ओमवीर सिंह व विश्वदीप गोयल, नादिर राणा आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम का संचालन सुधीर गर्ग एडवोकेट ने किया। शाखा के सचिव राजीव गर्ग ने सभी अतिथियों का स्वागत माला व पटका पहनाकर किया। प्रतियोगिता में टै्रफिक नियमों पर पोस्टर कम्पीटीशन में अफसाना, राबियान हुसैन, इरम, जोया, इशा प्रवीन, अलीशा, तस्बीहा, महविश तथा नारी शक्ति मिशन में फरहीन, अलीना, इलमा, मनताशा, सानिया प्रथम, सानिया द्वितीय, सोमिया मलिक, आफिया खान विजयी रही।

सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या साफिया बेगम ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में टै्रफिक पुलिस विभाग की ओर से उपस्थित छात्राओं व अतिथियों को टै्रफिक नियमों की पुस्तिका व पर्चे वितरित किये गये।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − two =