Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्र सेविका समिति एवं सेवा भारती तथा राज्य ललित कला अकादमी-लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगिता

मुजफ्फरनगर। राष्ट्र सेविका समिति एवं सेवा भारती तथा राज्य ललित कला अकादमी-लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में चित्रकला प्रतियोगिता व कार्यशाला का आयोजन प्राथमिक विद्यालय रामलीला टीला रोड किया गया।

प्रतियोगिता चार वर्गा में हुई। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के २६० छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता का उद्घाटन सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डा. अंबरीष अग्रवाल एवं मंजू माहेश्वरी, प्रमोद त्यागी, डा. अरुणा गर्ग व हर्षवर्धन अग्रवाल ने किया। इस अवसर मेरठ से पधारे डा. प्रिस राज ने लाइव पोर्ट्रेट बनाकर दिखाया।

भारतीय योग का प्रदर्शन अक्षिता पाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने परिणामों की घोषणा की। ग्रुप ए में निष्ठा त्यागी प्रथम, द्वितीय आयुषी सैनी, तृतीय स्थान पर प्रियंका रहीं, जबकि पूर्णिमा व सेजल को सांत्वना पुरस्कार मिला। ग्रुप बी में कनिष्का प्रथम, द्वितीय केसर नामदेव, तृतीय स्थान पर दिव्या सक्सेना रहीं

जबकि काशिका, यशी, लवी पंवार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ग्रुप सी में तरुणा मित्तल प्रथम, सदिका परवीन, तृतीय स्थान पर अंशिका शर्मा रहीं, जबकि आकांक्षा सैनी व राखी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ग्रुप डी में शगुफ्ता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, माही नूर तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि पायल व नीशू शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा. नीतू वशिष्ठ, डा. प्रिस राज, डा. अमित वर्मा, सुचित्रा सैनी, मीरा शर्मा, मयंक गर्ग व अरुण कुमार रहे। कार्यक्रम सफल बनाने में मनीष मित्तल, रमेश साई, अर्चना सिंह अंबरीष गोयल, अर्चना तायल, रोहन, मनोज गर्ग, पूजा कुमारी, मोनिका सिंह, सीताराम शर्मा, मांगेराम, रोहित, जयप्रकाश, विपिन मित्तल व अनिल का योगदान रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *