टकराव की स्थिति: मुजफ्फरनगर में कल महापंचायत का ऐलान, सिसौली में उमडा किसानों का सैलाब, वीडियो
मुजफ्फरनगर। गाजीपुर बॉर्डर को किसानों से जबरदस्ती खाली करवाने की कोशिशों तथा राकेश टिकैत के भावुक होने की वीडियो वायरल होने के बाद जिले के किसानों का गुस्सा चरम पर है।
किसान राजधानी सिसौली में देर रात फिर से पंचायत हुई, जिसमें कल दोपहर 11 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के मैदान में महापंचायत का ऐलान कर दिया गया है।
मुज़फ्फरनगर राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुचने का संदेश देते किसान नेता pic.twitter.com/7xNax4ZfNS
— News & Features Network (@mzn_news) January 28, 2021
किसानों से महापंचायत में बडी संख्या में पहुंचाने का आह्वान किया गया है। इससे पहले भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कल किसानों से सडकों पर टैंट गाडकर आंदोलन की राह पकडने की अपील की थी।
रालोद के पूर्व विधायक राजपाल बालियान भी भारी संख्या में समर्थकों के साथ सिसौली में हुई पंचायत में शामिल हुए।
पूर्व विधायक राजपाल बालियान पंचायत में चलने का आह्वान करते हुए pic.twitter.com/bUmiG9Q0pQ
— News & Features Network (@mzn_news) January 28, 2021
गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के उग्र तेवर अपनाने और किसानों की खातिर जान दे देने की भावनात्मक घोषणा के बाद सिसौली महापंचायत में गाजीपुर बॉर्डर खाली करने का ऐलान करने वाले भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी अब उग्र तेवर दिखाये हैं।
उन्होंने बयान जारी करते हुए किसानों से अपील की है कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कल ;29 जनवरी को किसान सड़कों पर उतरकर टैंट गाड़ दें।
उन्होंने यूपी गेट के नजदीक गांवों के किसानों से रात्रि में ही गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचने की भी अपील की है। इससे टकराव की स्थिति बन गयी है।बता दें कि सिसौली में किसान आंदोलन और गाजीपुर में पुलिस प्रशासन की सख्ती को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की महापंचायत बुलाई थी।
इसमें जनपद मुजफ्फरनगर के साथ ही आसपास के जिलों से हजारों किसान पहुंचे थे। इस महापंचायत में पहले तो सरकार को चेतावनी दी गई कि यदि किसानों को छेड़ा गया तो बड़ा आंदोलन होगा, लेकिन बाद में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर से किसानों को वापस बुलाने का ऐलान कर दिया था।
अभय चौटाला ने @RakeshTikaitBKU को लेकर किया ट्वीट। pic.twitter.com/bAZ78Ot0Sy
— News & Features Network (@mzn_news) January 28, 2021
जबकि उनके छोटे भाई और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के मंच से साफ ऐलान कर दिया था कि पुलिस चाहे तो गोलियां चला दें लेकिन यहां से धरना समाप्त नहीं होगा। दोनों भाईयों के विरोधाभासी बयान के बाद यूनियन के आला पदाधिकारी भी जुट गये थे। अभी अभी भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने भी अपना रवैया बदल लिया है।
उन्होंने भी उग्र तेवर दिखाते हुए सरकार पर किसानों को बदनाम करने, साजिश रचकर उनको गुण्डा दर्शाने के आरोप लगाये हैं।भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र मलिक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत की ओर से बयान जारी किया है। इसमें नरेश टिकैत की ओर से कहा गया है कि 29 जनवरी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में आंदोलन होगा।
उन्होंने किसानों से सुबह से ही सड़कों पर उतरकर टैंट लगाकर बैठने की अपील करते हुए कहा कि अभी यूपी बॉर्डर के नजदीक के गांवों से किसान गाजीपुर बॉर्डर के धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के मान सम्मान को मिट्टी में मिलाने का काम कर रही है। अब किसानों को जवाब देने के लिए तैयार हो जाना चाहिए।
दिल्ली से गाजीपुर आने वाला रास्ता बंद, फ्लाईओवर को दोनों ओर से बंद किया , गाजीपुर बॉर्डर पर धारा 144 लगाई गई, भारी तादाद में पुलिस और RAF तैनात। pic.twitter.com/AidhhuHtHA
— News & Features Network (@mzn_news) January 28, 2021
