यस बैंक: बैंक के एटीएम नकदी से भरे -शाम छह बजे से परिचालन पूरी तरह से सामान्य
यस बैंक के नामित सीईओ प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कहा कि तरलता के मोर्चे पर कोई समस्या नहीं है और बैंक के एटीएम नकदी से भरे हुए हैं। बुधवार को शाम छह बजे से परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।
पांच मार्च को रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुश्किल में फंसे निजी क्षेत्र के बैंक पर प्रति जमाकर्ता 50 हजार रुपये की निकासी सीमा सहित कई बंदिशें लगा दी थीं।
We will resume full banking services from Wed, Mar 18, 2020, 18:00 hrs. Visit any of our 1,132 branches from Mar 19, 2020, post commencement of banking hrs to experience our suite of services. You will also be able to access all our digital services & platforms@RBI @FinMinIndia
— YES BANK (@YESBANK) March 16, 2020
Full banking services will resume from 18:00 hours IST on March 18, 2020#YESForYOU pic.twitter.com/q5GMmW4wr4
— YES BANK (@YESBANK) March 18, 2020
यह सीमा 18 मार्च की शाम 6 बजे हट जाएगी। कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘हम पर्याप्त कदम उठाए हैं। हमारे सभी एटीएम नकदी से भरे हुए हैं। हमारी शाखाओं में नकदी की पर्याप्त आपूर्ति है।
इसलिए, तरलता के मोर्चे पर यस बैंक में कोई समस्या नहीं है।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि तरलता के लिए किसी बाहरी स्रोत पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी।
#JUSTIN | RBI governor has categorically stated that their deposits are safe. This assurance is a very, very positive thing: YES Bank administrator Prashant Kumar
— Business Standard (@bsindia) March 17, 2020
