उत्तर प्रदेश

Allahabad University में रची थी उमेश पाल हत्या की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

Prayagraj Police Commissioner Ramit Sharma ने सोमवार (27 फ़रवरी) को उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े मामले पर मीडिया से बात की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रमित शर्मा ने कहा, राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal murder case) में मुख्य गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) और उनके गनर की हत्या के दौरान आरोपी अरबाज गाड़ी का ड्राइवर था। जो आज एन्काउंटर में ढ़ेर कर दिया गया। उन्होंने कहा, सभी आरोपियों को ले जाया जा रहा है। आरोपी अतीक गैंग का सदस्य था। अन्य जानकारियां इकठ्ठा की जा रही है।

प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को ये भी बताया कि, ‘STF ने उमेश हत्याकांड में एक आरोपी सदाकत खान (Sadaqat Khan) को भी गिरफ्तार किया गया है। सदाकत भागने की कोशिश में था। एसटीएफ ने उसे पकड़ा है। हत्याकांड की पूरी साजिश इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (Allahabad University) के मुस्लिम बोर्डिंग हाउस हॉस्टल में रची गई थी। आज मारे गए बदमाश अरबाज 50 हजार रुपए का इनामी था। फरार आरोपियों पर भी इनाम घोषित किया जाएगा।’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20817 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + six =