उत्तर प्रदेश

Amroha में फंदे से लटका मिला संविदा कर्मी का शव, ईओ पर गंभीर आरोप

Amroha में नगर पंचायत उझारी कार्यालय परिसर में स्थिति रैन बसेरे में संविदा कर्मी का शव फंदे से लटका मिला. संविदा कर्मी के परिजनों ने ईओ समेत तीन पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतक के परिजनों ने कई घंटे तक शव को घटना स्थल से नहीं उठने दिया. विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के समझाने पर परिजनों की सहमति से पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया है.

मामला अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली क्षेत्र का है. नगर पंचायत कार्यालय उझारी के परिसर में स्थित रैन बसेरा के कमरे में संविदा कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला. परिजनों ने अधिशासी अधिकारी और अन्य कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है.

सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव तरारा निवासी 50 वर्षीय प्रेम शंकर उझारी नगर पंचायत कार्यालय में ठेका संविदा कर्मी के रूप में तैनात था. वह प्लंबर का काम करता था. सुबह करीब 10:30 बजे नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में स्थित रैन बसेरा के कमरे में बिजली के तार से पंखे से लटका हुआ उसका शव मिला.

जानकारी मिलने पर परिजन और पुलिस भी मौके ओर आ गई और संविदा कर्मी के शव को पंखे से नीचे उतारा गया. परिजनों ने नगर पंचायत के ईओ और अन्य कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. सीओ सतीश चंद पांडे भी मौके पर पहुंच गए.

संविदा कर्मी की मौत की सूचना पर हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी भी मौके पर पहुंचे. परिवार वालों को समझाया जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में किया. परिजनों का कहना है कि पांच माह से मानदेय नहीं मिला था. इसकी वजह से प्रेमशंकर काफी परेशान था. आरोप है कि रविवार को किसी ने फोन करके प्रेम शंकर को नगर पंचायत कार्यालय बुलाया था.

वहीं सीओ सतीश चंद्र पांडे का कहना है नगर पंचायत कार्यालय में संविदा कर्मी का शव मिला है. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों की तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी. वहीं ईओ का कहना है कि संविदा कर्मी का मानदेय समय से दिया जा रहा है. परिजनों ने ईओ समेत तीन की खिलाफ तहरीर दी है. हालांकि पोस्टमार्टम में ही साफ हो पायेगा की संविदा कर्मी की हत्या हुई है या उसने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 6 =