Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ठेकेदारों का धरना: कपिल के हस्तक्षेप से एसडीएम व ईओ ने कराया समाप्त, भुगतान हुआ शुरू

जनपद मुजफ्फरनगर के नगरपालिका प्रांगण में 6 दिन से लगातार चल रहे ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के धरने को आज प्रभारी एसडीएम अजय अंबष्ट व नगर पालिका ईओ विनय मणि त्रिपाठी ने ठेकेदारों के बाकी पड़े पेमेंट का भुगतान आज से शुरू करने पर समापन कराया

वहीं धरने पर मौजूद ठेकेदारों ने एसडीएम अजय अंबष्ट नगर पालिका ईओ विनयमणि त्रिपाठी का शुक्रिया अदा किया ठेकेदार आदेश त्यागी ने बताया कि आज राज्य मंत्री कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल का एक प्रतिनिधिमंडल हमारे पास आया था

और हमारी सभी मांगों को राज्यमन्त्री ने संज्ञान लिया है और मांगे मानने के बाद हमारा धरना समाप्त कराया जिसे हम स्वीकार करते है जिससे हम धरना समाप्त करने के लिए तैयार हो गए हैं

 उल्लेखनीय है कि नगरपालिका ठेकेदार किए गए कार्यो के भुगतान व कुछ अन्य मांगो को लेकर पिछले पांच दिनो से पालिका परिसर मे धरनारत हैं।

नगरपालिका के बरामदे मे चल रहे पालिका के ठेकेदारो के धरने प्रवीण कुमार गर्ग ठेकेदार अध्यक्ष एवं मौ.फरमान एवं मौ.रिजवान के संचालन मे ठेकेदारो ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि 30 जून 2020 दिन मंगलवार को भुगतान नही हुआ तो ठेकेदार सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए ई.ओ. पालिका को घेराव कर ज्ञापन सौपा जाएगा

धरने मे आदेश त्यागी, प्रहलाद सिह, इंद्र नारायण माथुर,मनीष कुमार, श्याम कुमार, राजीव चौधरी, संजय गौतम, जहीर खान, विनोद शर्मा, रोबिन गोयल आदि ठेकेदार मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − two =