वैश्विक

नग्न होकर नगर निगम के दफ्तर में धरना देना पड़ रहा है कोरोना योद्धा को

कोरोना काल के दौरान एनसीआर में जिन सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा माना गया है, वही सफाई कर्मचारी इस समय इलाज के लिए तरस रहे हैं। इसलिए उन्हें अर्धनग्न होकर नगर निगम के दफ्तर में धरना देना पड़ रहा है। मामला गाजियाबाद नगर निगम से जुड़ा हुआ है।

सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान कई सफाई कर्मचारी चोटिल हुए थे,जिनको सही से स्वास्थ्य सेवाएं भी मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। नगर निगम के अधिकारियों पर इन कर्मचारियों ने बेरुखी का आरोप लगाया है। इन सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक संबंधित सफाई कर्मचारियों को सही उपचार मुहैया नहीं होगा,तब तक नगर निगम दफ्तर के गेट पर धरने पर बैठे रहेंगे।

इसके अलावा पूर्व में एक सफाई कर्मी की मौत के मामले में 50 लाख मुआवजे की मांग भी ये कर्मचारी कर रहे हैं। कुछ कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी ड्यूटी चुनाव में लगा दी गई थी,लेकिन अधिकारियों से आग्रह के बावजूद भी बीमार कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं हटाई गई। जिसके चलते कुछ कर्मचारी परेशान हुए। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि शिद्दत से काम करने के बावजूद उनके बारे में कोई सुध नहीं ले रहा है।

सफाई कर्मचारियों ने नोटिस भी चस्पा कर दिया है कि वह भूख हड़ताल पर रहेंगे।जाहिर है कोरोना काल में यह भूख हड़ताल बड़ा खतरा पैदा कर सकती है। क्योंकि इम्यूनिटी बढ़ाने की सलाह हर कोई इस समय दे रहा है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 8 =