Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में ओकाया पावर बैटरी के सौजन्य वृक्षारोपण अभियान

मुजफ्फरनगर। स्थानीय ग्रेन Chamber पब्लिक स्कूल की जूनियर विंग में ओकाया पावर बैटरी के सौजन्य वृक्षारोपण अभियान – २०२१ के तहत १०० पेड़ लगाने का लक्ष्य पूर्ण किया गया।

इस अवसर पर स्कूल उपाध्यक्ष श्री महेश चंद गर्ग, प्रबंधक विनोद संगल, डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, ओकाया पावर बैटरी के एरिया मैनेजर सचिन वर्मा, प्रधानाचार्य आजाद वीर, जूनियर विंग हैड मिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, अनि अग्रवाल आदि ने स्कूल स्टाफ के साथ वृक्षारोपण किया।

वृक्षारोपण में सागौन, अर्जुन, तुन, बॉटलब्रश, अमरूद और बकान आदि के पौधों का रोपण किया गया। श्री विनोद संगल ने कार्यक्रम में वृक्षों की महत्ता के बारे में बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए महत्वपूर्ण है और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।

अतः ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगायें और अपने एवं अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को सुरक्षित करे। वृक्ष जीवन है । वे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान कर है। वृक्ष पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करते है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 9 =