बीडीओ मोरना को प्रतिकूल प्रविष्टी व सचिव को हटाये जाने के निर्देश
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे0 गौवशं आश्रय स्थलों के निर्माण व वहां पर रखे गये गौवंश की देखभाल उनके चारे पानी की व्यवस्था, उनके रहने के लिए शेड व सुरक्षा को लेकर अति गम्भीर है। उन्होने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में है गौवंश आश्रय स्थल। इसमेे किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर तत्काल कार्यवाही कर दी जायेगी।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे आज जिला पंचायत सभागार मे गौवंश आश्रय स्थल के निर्माण व वहां की मूलभूत सुविधाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कर रही थी। उन्होने अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि अपने कार्य के प्रति सचेत हो जाये। उनहोेन कहा कि गौवंश आश्रय स्थलों का निर्माण कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाये युद्वस्तर पर कार्य कराया जाये अगर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था देरी कर रही है तो उसे हटाकर दूसरी कार्यदायी संस्था को लिया जाये। उनहोने कहा कि प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण होना है। उन्होने कहा कि कोई भी गौंवश सडक पर नही दिखना चाहिए। उन्होने कहा कि प्रतिदिन गौंवश की डाक्टरांे द्वारा परीक्षण किया जाये परीक्षण के उपरान्त लाॅग बुक में एन्ट्री की जाये। उन्होने कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता मिली तो सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उसका परिणाम भुगतने को तैयार रहे। उनहोने निर्देश दिये कि गौवंश के लिए चारा, भूसा, पानी, शेड की व्यवस्था पूर्ण हो व प्रतिदिन चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया जाये। अगर कोई पशु कमजोर है तो उसका तत्काल ट्रीटमेंट किया जाये उसे पोषक आहार दिया जाये।
गौवंश आश्रय स्थलों के निर्माण व गौवंश की स्थिति पर जिलाधिकारी का कडा रूख
——————————
पूर्व में भी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी पर की गई थी कार्यवाही
——————————
गौवंश आश्रय स्थलों पर कार्य तत्काल पूर्ण किया जाये—सेल्वा कुमारी जे
——————————
जिलाधिकारी द्वारा ब्लाॅक मोरना के भोपा स्थित एक गौवंश आश्रय स्थल पर आवारा कुत्तों द्वारा हमला किये जाने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बीडीओ मोरना को प्रतिकूल प्रविष्ट व सम्बन्धित सचिव को हटाये जाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये। उन्होनेक कहा कि अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो सम्बन्धित ब्लाॅक के बीडीओ व चिकित्साधिकारी के विरूद्व एफआईआर दर्ज कर दी जायेगी। इसलिए सचेत होकर कार्य करे। समीक्षा के दौरान तथ्य सामने आये कि जनपद के 19 विभिन्न स्थानों पर गौ आश्रय स्थलों के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि अधिकारियेां को काम करना पडेगा, नही करेगे तो कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि सभी बीडीओ, पशु चिकित्साधिकारी व सभी अधिशासी अधिकारी युद्वस्तर पर काम करें। उन्होने निर्देश दिये कि सभी गौ आश्रय स्थलों पर व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जाये। इस कार्य मे शिथिता बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होनेक कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता का कार्य है। प्रत्येक दशा मे पूर्ण करना पडेगा। जो भी अधिकारी या विभाग इससे जुडे है युद्वस्तर पर कार्य को पूर्ण करे।
जिलाधिकारी ने बैठक में ही सभी बीडीओ व चिकित्साधिकारी से 19 स्थानों की सूचना एक प्रोफार्मा पर भरकर जिसमें बीडीओ व चिकित्साधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसी प्रोफार्मा/सूचना पर आगे समीक्षा की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकस अधिकारी अर्चना वर्मा, अपर जिलाधिकारी अमित सिंह, एसडीएम सदर कुमार धमेन्द्र, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक सहित पशु चिकित्साधिकारी व सभी सम्बन्धित अधिकारीगण व बीडीओ उपस्थित थे।
