वैश्विक

Damascus: Syria ने दमिश्क पर israeli missile हमले को किया नाकाम

Damascus: Syria  ने राजधानी दमिश्क के पास इजराइली मिसाइल हमले को नाकाम कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Syria एयर डिफेंस ने बुधवार को राजधानी दमिश्क के आसपास कई इजराइली मिसाइलों को मार गिराया है. मिसाइल के जरिए दमिश्क (Damascus) को टारगेट किया गया था.

एक सरकारी टेलीविजन ने पहले भी रिपोर्ट किया था कि सीरियाई वायु रक्षा बलों ने (Syria Air Defences) दमिश्क पर मिसाइल हमले की योजना का सामना किया. फिलहाल इस बारे में किसी तरह के नुकसान या हताहतों की कोई जानकारी उपल्बध नहीं हो पाई है.

इजरायली सेना ने कहा कि बुधवार को उत्तरी इजरायल में रॉकेट चेतावनी सायरन बजाया गया था. ये वार्निंग करीब उसी वक्त सुनाई दी थी जैसा कि Syria से रिपोर्टें आ रही थीं. सीरियाई एयर डिफेंस ने दमिश्क के ऊपर कई इजरायली मिसाइलों को गिरा दिया था. सीरियाई स्टेट टेलीविजन ने बुधवार को दमिश्क के आसपास एक इजरायली हमले की सूचना दी.

इजरायली सेना ने कहा था कि एक सीरियाई विमान भेदी मिसाइल को इजरायल की ओर दागा गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के एक सैन्य प्रवक्ता ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि इजरायल ने मिसाइल हमला (Missile Attack) किया था.

इजरायली सेना ने ट्विटर पर कहा कि सीरियाई इलाके से इजरायल की ओर एक विमान भेदी मिसाइल के प्रक्षेपण की पहचान की गई. मिसाइल हवा में ऊपर ही फट गया और इसे रोकने की कोई जरूरत नहीं थी. गौरतलब है कि इज़राइल ने सीरिया में ईरानी ठिकानों के खिलाफ लगातार हमले किए हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =