Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar गंग नहर में डूबे युवक का शव मिला

मुजफ्फरनगर। तीन दिन पहले गांव घटायन निवासी बैंक कर्मी रजत शर्मा अपने कुछ दोस्तों के साथ गंग नहर पर नहाने के लिए गया था। गंग नहर घाट पर नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जिस कारण वह डूब गया।
उसके दोस्तों ने रजत शर्मा के डूबने की सूचना परिजनों सहित पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश कराई थी, लेकिन वह नहीं मिला था । जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से पीएसी के गोताखोर बुलाए जाने का आग्रह किया था।
पीएसी के गोताखोरों ने दिनभर तलाश कर रजत शर्मा के शव को गंगनहर से सठेडी के पुल के निकट से ढूंढ निकाला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − one =