Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगरः दुखद खबर- क्रांति सेना के अध्यक्ष ललितमोहन शर्मा के युवा पुत्र का निधन

मुज़फ्फरनगर। क्रांति  सेना के अध्यक्ष ललितमोहन शर्मा के युवा पुत्र गुड्डू शर्मा का हार्ट अटैक से आज सुबह दुखद निधन हो गया है । थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला इंद्रा कालोनी निवासी ललितमोहन शर्मा क्रांति सेना के संस्थापक अध्यक्ष हैं।

उनके बडे बेटे 22 वर्षीय गुड्डू शर्मा रात के समय खाना खाकर सही तरीके से सोये थे, आज प्रातः लगभग 4 बजे गुड्डू शर्मा ने शरीर में बैचेनी के साथ ही सीने में दर्द की शिकायत की

इसी बीच गुड्डू शर्मा को उल्टी लगी, जिसके परिजन उसे चिकित्सक के यहां उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गुड्डू शर्मा के मृत घोषित होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ललितमोहन शर्मा समेत सारा परिवार रोने लगा। अस्पताल से शव को घर लाया गया।

ललितमोहन शर्मा के पुत्र के निधन की सूचना मिलने पर पडौसी व मौहल्लावासी समेत शहर के विभिन्न वर्गो के लोग उनके आवास पर दुख व्यक्त करने के लिए पहुंचे।

गमगीन माहौल में नदी रोड पर शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पूजा न्यूज एण्ड़ फीचर्स नेटवर्क परिवार इस दुख की घड़ी में परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 3 =