वैश्विक

भारतीय सेना की कार्रवाई – पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए

तंगधार सेक्टर में रविवार को पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से घाटी की परिस्थिति को लेकर बातचीत की है। रक्षा मंत्री व्यक्तिगत तौर पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने सेनाध्यक्ष से कहा है कि वह उन्हें अपडेट करते रहें। यह जानकारी सूत्रों के हवाले से दी गई है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जवाब देने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमले शुरू किए हैं। वहीं भारतीय सेना की कार्रवाई में कई आतंकी मारे जाने की खबर है, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित नीलम घाटी इलाके में भारतीय सेना ने आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। बताया जा रहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के चार से पांच सैनिक मारे गए हैं और कई घायल भी हुए हैं।

 पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का उल्लंघन करने के बाद भारतीय सेना ने उसे जवाबी कार्रवाई की। सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) स्थित नीलम घाटी इलाके में आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। बताया जा रहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के 4-5 सैनिक मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।

Image Result For Indian Army On Pok Today

सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया। रविवार को कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के गुंडी गुजरा में पाकिस्तानी सेना ने रात दस से सुबह चार बजे तक गोलीबारी की। जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए। इसके अलावा एक नागरिक की मौत हो गई और तीन घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में मकानों को नुकसान भी हुआ है। इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों ने शनिवार को एक बार फिर लोगों में दहशत फैलाने का प्रयास किया। मुख्य बाजार में एक दुकानदार को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं, लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk