Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसएसपी से की आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। मारपीट के मामले मे आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी के नाम प्रार्थना पत्र सौपा। जानसठ थाना क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी सिराज हैदर जैदी पुत्र मौ.हैदर ने अपने परिजनो के साथ कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव के नाम सौपे गए प्रार्थना पत्र मे आरोप लगाते हुए बताया कि 23 फरवरी को वह शाम चार-पांच बजे के करीब घरेलू आवश्यक्ता का सामान लेने गया था।

वहां पर प्रार्थी के साथ मुन्ने के लडके ने मारपीट कर प्रार्थी के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा कालू अंसारी के लडके मोनू ने प्रार्थी के सर पर चोट मारी तथा शोर शराबा होने पर उपरोक्त दोनो आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीडित सिराज हैदर ने आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =