Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मृतक कर्मचारी के परिवार के लिए नोकरी व मुआवजे की मांग

मुजफ्फरनगर। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने लखनऊ के गोमतीनगर में कूड़ा देरी से उठाने पर निगम सफाईकर्मी रामू पर कार चढ़ाने से मृत्यु व मृतक कर्मचारी के परिवार के लिए नोकरी व मुआवजे की मांग कर रहे सफाईकर्मियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने की घटना की निंदा करते हुए मृतक सफाई कर्मी के परिवार को मुआवजे व नोकरी देने की मांग की है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सफाई कर्मी भी अपनी जान की परवाह न कर कोरोना योद्धा के रूप में कोरोना के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ रहे हैं

इसलिए योगी सरकार उनको पूर्ण सुरक्षा व सम्मान देकर उनके साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाकर मृतक सफाई कर्मचारियो की आवाज़ उठाने पर लाठीचार्ज करने के बजाए उनके परिजनों को मुआवजा व नोकरी देने की घोषणा करे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + twelve =