Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फीस माफी के सम्बन्ध मे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा

मुजफ्फरनगर। रालोद ने फीस माफी के सम्बन्ध मे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे महावीर चौक स्थित डी.आई.ओ.एस. कार्यालय पर एकत्रित रालोद कार्यकर्ताओ ने वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव के मददेनजर लॉक डाउन अवधि मे फीस माफी की मांग की।

रालोद ने मांग की कि कोविड-19 के कारण समाज का हर वर्ग परेशान है। लोगो के सामने रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई है।काम कारोबार सब प्रभावित हो रहे हैं।

ऐसी परिस्थति मे स्कूल संचालक ऑन लाईन क्लास चला कर अभिभावको से फीस की मांग कर रहे हैं। स्कूल खुले बिना तथा स्कूलो मे पढाई के बिना ही स्कूल संचालको द्वारा फीस की मांग करना ठीक नही है।

रालोद नेताओ ने सिटी मजिस्टै्रट को एक ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी,वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, सुधीर भारतीय सहित दर्जनो कार्यकर्ता,पदाधिकारी व अभिभावक मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 5 =