Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विकास कार्यों को तेजी के साथ समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराये -जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर– 23 जून 2020.. जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज विकास भवन सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा करते हुए अधिकारियांे व कार्यदायी संस्थाआंे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाये। उन्होने कहा कि विकास कार्याे मे किसी भी प्रकार की शिथिला पर कडी कार्यवाही होगी।

सभी अधिकारी केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुचाना सुनिश्चत करे। उन्होने कहा कि ग्राम वासियों को बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुंविधाएं उपलब्ध कराई जाये।

उन्होने निर्देश दिये कि शासन की जो कल्याणकारी योजनाए चल रही है उनकी प्रगति से अवगत कराया जाये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से आयुषमान योजना, जननी सुरक्षा योजना, मातृ वन्दना योजना आदि योजना सहित अन्य संचालित येाजनाओं के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रों केा दिया जाना सुनिश्चत किया जाये।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विकास कार्यो मे किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। उन्होने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी शासन द्वारा संचालित समस्त  योजनाओं का लाभ समाज के पात्र व्यक्तियों तक पहुंचायें।

जिलाधिकारी द्वारा पेंशन योजनाओ की भी समीक्षा की गयी। उनहोने निर्देश दिये कि योजनाओं में प्राप्त आवेदन पत्रांे का सत्यापन करा लिया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। उन्होने विधाव पेशन, विकलांग पेशन, वृद्वावस्था पेशन व छात्रवृत्ति की समीक्षा की। उन्होने निर्देश दिये कि सभी पात्रों को आवेदन कराकर योजना का लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे। उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा तथा राशन वितरण की भी समीक्षा की। जिलाधिकारी ने गौवंश आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि गौवशं आश्रय स्थलो का निर्माण शीघ्र कराया जाये।

उन्होने पाईप पेय जल योजना की समीक्षा करते हुए कडे निर्देश दिये कि पाईप पेय जल योजनाओ को सुचारू रूप से संचालित किया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि शहर मे चल रही सीवर का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराया जाये।
जिलाधिकारी ने आगामी वर्षा ऋतु के आने पर किये जाने वाले वृक्षारोपण व वन महोत्सव मनाये जोने के सम्बन्ध में बैठक भी की। उन्होने निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभाग खोदे गये गढढों व पौधे प्राप्त किये जाने की सूचना ब्लाॅकवार डीएफओ को उपलब्ध कराये ताकि समय से पौधो को सम्बन्धित स्थान पर पहुचाया जा सके।

  इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, डीएफओ सूरज, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रवीण चोपडा सहित कार्यदायी संस्थााओ के प्रतिनिधि व सभी जिलास्तरीय अधिकारी  उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 3 =