Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आला अधिकारियों के निर्देश पर बिजली का जर्जर तार बदलने का कार्य शुरू

रोहाना। आला अधिकारियों के निर्देश पर रोहाना क्षेत्र में बिजली का जर्जर तार बदलने का कार्य चल रहा है। बिजली घर अंतर्गत ग्राम रोहाना खुर्द में बिजली के तार बदलने का कार्य चल रहा है रात्रि में ९ः०० बजे के करीब गांव की बिजली खराब हो जाने के कारण कुछ ग्रामीणों ने बधाई कला के विद्युत ठेकेदार को अवगत करा कर बिजली ठीक कराने के लिए अवगत कराया

तो उसने रोहाना बिजली घर के २ संविदा कर्मी लाइनमैन ओमकार निवासी होशियारपुर ललित निवासी होशियारपुर ने रात्रि में ही शट डाउन लेकर गांव में बिजली ठीक करने पहुंचे

ठीक करने के बाद इनके साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया संविदा कर्मी ललित का आरोप है कि पिंटू चेयरमैन ने गाली गलौज की और उन्हें पकड़ कर २ दिन पूर्व उनके ट्यूबवैल से खोले गए मोटर चोरी को लेकर रोहाना पुलिस को बुला लिया गया

रोहाना पुलिस संविदा कर्मियों को चौकी पर ले आई और उनके साथ मारपीट कर उनका उत्पीड़न किया गया तभी बिजली का ठेकेदार पिंकी भी पुलिस चौकी पर पहुंच गया

पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर नाराजगी जताई और उन्हें अवगत कराते हुए बताया यह बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है जिन्होंने बिजली घर से सीर डाउन लेकर बिजली ठीक करने गए थे

इस पूरी घटना से ठेकेदार में अवर अभियंता अनिल कुमार को अवगत कराया ओर संविदा कर्मियों में अपने उत्पीड़न को लेकर रोष फैल गया जिन्होंने एकत्र होकर पुलिस चौकी पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया

और पुलिसकर्मी के साथ नोकझोंक भी हुई तो बिजली घर पर संविदा कर्मियों ने अवर अभियंता को पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से अवगत कराया और पुलिस चौकी पर बीना मीटर के अवैध रूप से बिजली चलाई जा रही है जिसमें चौकी प्रभारी के आवास पर एसी भी लगा हुआ है अवर अभियंता ने पुलिस चौकी की लाइन काट दी है

जिससे पुलिस चौकी पर हड़कंप मच गया और संविदा कर्मी अपने उत्पीड़न को लेकर हड़ताल पर चले गए जिससे अवर अभियंता ने उच्च अधिकारियों को इस घटनाक्रम से अवगत कराया

जिसकी उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी प्रदर्शन कार्यों में ललित कुमार ओंकार विजय शर्मा पुष्पेंद्र दीपक सावन चांद वीर संजीव जय निवास रोहाना बिजली घर बधाई बिजली घर के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 7 =