वैश्विक

Dehradun: जहरीली शराब के सेवन से छह लोगों की मौत

 जहरीली शराब के सेवन से Dehradun में छह लोगों की मौत हो गई है और चार की हालत खराब है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना के बाद से ही लोगों में आक्रोश बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। मृतकों के नाम आकाश (22 साल) पुत्र किशन, सुरेंद्र (38 साल) पुत्र अशोक चौहान, इंदर, गुड्डु (35 साल) पुत्र नत्थू, राजेंद्र (45 साल) पुत्र प्यारे लाल और शरन पुत्र सुखलाल सभी निवासी पथरिया पीर देहरादून हैं।

गुस्साए परिजनों ने मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास घेराव किया और जमकर हंगामा काटा। इस मामले में स्थानीय लोगों ने बाहरी तत्वों द्वारा इलाके में अवैध शराब सप्लाई किए जाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद स्थानीय विधायक गणेश जोशी समेत जिला प्रशासन तथा पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया सुबह के तीन बजे के करीब कुछ बाहरी तत्व आकर इलाके में शराब की सप्लाई करते हैं। जिस कुछ स्थानीय युवक मोहल्लों में डिलीवर करते हैं।

मामले में आबकारी विभाग की शुरुआती जांच में निकल कर आया है कि शराब देसी शराब ठेके से बेची गई है।आबकारी आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि शराब से हुई मौतों पर जिला आबकारी अधिकारी से प्रारंभिक रिपोर्ट ली गई है। ऐसी जानकारी मिली है कि देसी शराब ठेके से शराब बेची गई थी, जिसे पीने से मौतें हुई हैं। जिला आबकारी अधिकारी को तत्काल संबंधित बैच नंबर के शराब की बिक्री बंद रखने के आदेश दिए हैं। राजधानी के कई देसी शराब के ठेकों पर बिक्री रोक दी गई है। मामले में व्यापक जांच के आदेश भी कर दिए हैं।

इससे पहले टिहरी जनपद के एक गांव में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। हरिद्वार जनपद में भी जहरीली शराब से 42 लोगों की मौत का मामला सामने आया था। तब जहरीली कच्ची शराब में मिथेनॉल के मिश्रण होने की पुष्टि हुई थी। जिसका अंदेशा अमर उजाला ने पहले की जता दिया था। पांच मृतकों की विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने जहरीली शराब में मिथेनॉल की मिलावट होने की पुष्टि की थी। 

बता दें कि झबरेड़ा के भलस्वागाज, बिंडुखड़क, बाल्लुपुर समेत कई गांवों में आठ फरवरी को जहरीली कच्ची शराब ने जमकर कहर बरपाया था। इतना ही नहीं सहारनपुर के कई गांवों में जहरीली कच्ची शराब ने कई की जान ले ली थी। Haridwar और सहारनपुर जिले में जहरीली कच्ची शराब से मौत का आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया था। सहारनपुर और हरिद्वार पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इस मामले में 14 लोगों की गिरफ्तारी की थी। 

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk