वैश्विक

पंजाब पुलिस के हेडकांस्टेबल ने सरकारी एके-47 से गोलियां बरसाईं

पंजाब पुलिस के एक हेडकांस्टेबल ने सरकारी एके-47 से गोलियां बरसाकर पत्नी-सास, साले और साले की पत्नी की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली है तो वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस निर्मम हत्याकांड में 10 साल की साले की बेटी भी घायल है। जिसका इलाज चल रहा है।

आरोपी कुलविंदर सिंह ने इस हत्याकांड को अंजाम देने बाद थाने पहुंच कर आत्मसमर्पण कर दिया। ससुराल परिवार के चार सदस्यों के हत्याकांड के पीछे सुअर फार्म को कारण बताया जा रहा है। आरोपी ने कुछ समय पहले अपनी ससुराल में सुअर फार्म खोला था। उक्त फार्म आरोपी कुलविंदर सिंह के ससुराल की जगह पर था।

अब ससुराल वाले उससे जमीन वापस मांग रहे थे। इसी बात पर कुलविंदर सिंह का ससुराल में विवाद चल रहा था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह शनिवार की रात अपनी पत्नी राजविंदर सिंह के साथ ससुराल आया था। इस दौरान ज्यादा शराब पीने के चलते कुलविंदर सिंह का अपने साले व सास के साथ जमीन को लेकर झगड़ा हो गया। माहौल गरमाने पर ससुराल परिवार ने मौके पर पुलिस को बुला लिया और पुलिस आरोपी को थाने ले गई।

सुबह करीब 5:00 बजे जब कुलविंदर सिंह की शराब उतर गई तो पुलिस ने उसे थाने से रिहा कर दिया। इसके बाद कुलविंदर सिंह सीधा अपने ससुराल गया और सरकारी एके-47 से अपनी पत्नी, सास, साले और साले की पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 2014 में भी शराब पीकर ससुराल में फायरिंग की थी।

वारदात मोगा जिले के गांव सेद जलालपुर की ही है। हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह ने रविवार की सुबह करीब 6:00 अपने ससुराल में वारदात को अंजाम दिया। मृतकों की पहचान आरोपी की पत्नी राजविंदर कौर, सास सुखविंदर कौर, साले जसकरण सिंह और साले की पत्नी इंद्रजीत कौर  के रुप में हुई है। साले की 10 वर्षीय बेटी जश्नप्रीत कौर घायल है। इस बात की पुष्टि मोगा के एसएसपी हरमणवीर सिंह ने की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 20 =