वैश्विक

Congressi दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार के सामने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर पुनर्विचार करने की बात कही

Congress नेता दिग्विजय सिंह का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। भाजपा का दावा है कि इसमें कांग्रेस नेता ने एक पाकिस्तानी पत्रकार के सामने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर पुनर्विचार करने की बात कही है। बता दें कि Jansatta इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं की ओर से जो ऑडियो शेयर किया जा रहा है, उसे ट्विटर की क्लबहाउस चैट का बताया जा रहा है। इसमें दिग्विजय सिंह के साथ भारत के सोशल मीडिया की कुछ और हस्तियों को शामिल देखा जा सकता है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस ऑडियो को शेयर कर दावा किया कि पाकिस्तानी पत्रकार ने दिग्विजय सिंह से मोदी को हटाने और कश्मीर नीति को लेकर सवाल किया था।

ऑडियो में दिग्विजय सिंह कथित तौर पर जवाब में कहते हैं- “जम्मू-कश्मीर से जब अनुच्छेद 370 हटाया गया तब वहां लोकतंत्र नहीं था। वहां इंसानियत भी नहीं बची थी, क्योंकि उन्होंने हर किसी को जेल पहुंचा दिया था। कश्मीरियत धर्मनिरपेक्षता का आधार है, क्योंकि एक मुस्लिम बहुल राज्य में हिंदू राजा था और वे साथ काम करते थे।”

दावा किया गया है कि दिग्विजय इस वीडियो में आगे कहते हैं- “यहां तक कि कश्मीर में सरकारी नौकरियों में आरक्षण भी वहां रहने वाले कश्मीरी पंडितों को दिया जाता था। इसलिए कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और जम्मू-कश्मीर से उसका राज्य का दर्जा छीनना भी काफी दुखद फैसला है। कांग्रेस जाहिर तौर पर इस मुद्दे पर दोबारा विचार करेगी।”

: इस क्लबहाउस लीक को शेयर करते हुए भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, “क्लब हाउस चैट में राहुल गांधी के सबसे करीबी दिग्विजय सिंह पाकिस्तानी पत्रकार को बताते हैं कि अगर वे सत्ता में आए, तो अनुच्छेद 370 को हटाने के फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं।” मालवीय आगे लिखते हैं- क्या सच में? यही तो पाकिस्तान चाहता है…

इसी ऑडियो को शेयर कर संबित पात्रा लिखते हैं- “दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो उन्हें अनुच्छेद 370 के बारे में सोचना पड़ सकता है। वे इसे दोबारा लागू भी कर सकते हैं। उन्होंने हिंदू कट्टरपंथियों के बारे में बात की। कांग्रेस देशविरोधियों का क्लबहाउस है।”

जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता फारूक अब्दुल्ला ने इस ऑडियो के सामने आने के बाद दिग्विजय सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम दिग्विजय सिंह का शुक्रिया अदा करते हैं, उम्मीद करते हैं कि वे इस मुद्दे पर विचार करेंगे।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + seven =