Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसानों को मुआवजा दिये जाने को लेकर की चर्चा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन की एक वेबीनार जूम एप पर राष्ट्रीय राजमार्ग ५८ व पानीपत-खटीमा को लेकर सम्पन्न हुई। जिसमें एनएच-५८ के किसानों को मुआवजे में हुई त्रुटि का लाभ दिए जाने, खतौली बाईपास पर बस स्टैण्ड का निर्माण, भैंसी से अपरोच रोड बनाये जाने, बचे हुए किसानों को मुआवजा दिये जाने आदि विषयों पर चर्चा हुई।

राष्ट्रीय राजमार्ग-५८ के परियोजना निदेशक ने बताया कि खतौली बाईपास का निर्माण कार्य जारी है। बचे हुए अवशेष कार्य जल्द से जल्द शुरू कराये जायेंगें। बस स्टैण्ड के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। जिनका निर्माण कार्य १५ दिन के अन्दर शुरू करा दिया जायेगा।

पानीपत-खटीमा मार्ग पर किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा दिये जाने, पीन्ना के किसानों को अकृषि भूमि के दर से मुआवजा दिये जाने, समसपुर को नसीरपुर के बराबर मुआवजा दिये जाने व अवार्ड में हुई त्रुटि को संशोधित किये जाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

इस सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण के आधार पर रिपोट तैयार करने पर सहमति देते हुए समस्याओं के समाधान किये जाने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, वीके चतुर्वेदी परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग-५८, एस०के० मिश्रा परियोजना निदेशक पानीपत-खटीमा मार्ग, चौ० राकेश टिकैत प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन, राजू अहलावत मण्डल महासचिव, धर्मेन्द मलिक मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20706 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =