Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसानो की समस्या पर की चर्चा

भोपा। किसानो की समस्याओ के प्रति सरकार को गम्भीरता से विचार करना चाहिए। किसान का बकाया गन्ना भुगतात तथा कृषि कार्य से जुडी सभी समस्याओ का यथाशीघ्र समाधान होना चाहिए।

किसान देश का अन्नदाता है। जब किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा।थाना क्षेत्र के गांव शुक्रताल मे किसानो की समस्याओ के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक मे मौजूद प्रबुद्धजनो ने सरकार से मांग की है कि सरकार को किसानो की समस्या का यथाशीघ्र समाधान करना चाहिए।

बैठक मे मौजूद साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष शालू सैन ी ने कहा कि उनका संगठन किसान हितो के लिए तत्पर है। तथा किसानो की लडाई मे संगठन के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर हिसान हितो की लडाई मे अपना सहयोग करेंगे।

बैठक मे साकेन्द्र,रमेशचन्द सैनी,नाथीराम, हरवीर, सूरज, गुलवीर सिह, हरसरन, वेदपाल आदि अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − two =