Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित किसान यात्रा को लेकर जिला प्रशासन रहा अलर्ट

मुजफ्फरनगर। कृषि बिल के विरोध मे चल किसानो के विरोध प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित किसान यात्रा के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन आज पूरी तरह मुस्तैद रहा।

डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद सहित नगर क्षेत्र के सभी मुख्य चौराहों, बाजारों तथा जनपद के सीमाओ पर भारी मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा।

उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि बिल का देशभर मे किसान संगठनो द्वारा विरोध किया जा रहा है तथा किसान संगठन तथा विपक्षीदल कृषि बिल मे संशोधन की मांग को पिछले कई दिनो से दिल्ली मे धरना प्रदर्शन चल रहा है।

वहीं दूसरी और 8 दिसम्बर को प्रस्तावित भारत बंद तथा किसान यात्रा के दृष्टिगत जिला पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर रहा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नगर के महावीर चौक,शिव चौक, अस्पताल चौराहा, शामली बस स्टैण्ड, कच्ची सडक, मिनाक्षी चौक, नावल्टी चौक,मदीना चौक,खालापार आदि विभिन्न चौराहो एवं बाजारों मे भारी मात्रा मे पुलिस व अर्धसैनिक बलो के जवान मुस्तैद रहे।

पुलिस द्वारा अनेक स्थानो पर पैदल गश्त भी की गई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन मे पुलिस द्वारा पैदल गश्त तथा चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। शहर कोतवाल अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.के.त्यागी, इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा,महिला थाना प्रभारी एवं एन्टी रोमियो सेल प्रभारी मिनाक्षी शर्मा ने मय फोर्स के अनेक स्थानो पर पैदल गश्त,चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

एसएसपी अभिषेक यादव तथा एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 3 =