Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने ग्राम चांदपुर में जाकर सुनी जनसमस्याएं

मुजफ्फरनगर-  जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज सदर ब्लाॅक के ग्राम चांदपुर में जन चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारी को निस्तारण किये जाने के निर्देश भी दिये। ग्राम चांदपुर के प्राथमिक विधालय में विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प भी लगाये गये। जिसमें पात्रों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से फार्म भी भरवाये गये। जिसमे आयुष्मान योजना, पेशन, कन्या सुमंगला योजना आदि। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणपरक योजनाआंे के द्वारा आम जनमानस को मिलने वाली सुविधाओं व जनसस्याओं के निस्तारण को लेकर बहुत गम्भीर है।

जिलाधिकारी गांव गांव जाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुन उनका निस्तारण करा रही है साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार की चल रही लोक कल्याणकारी योजनाआंे से ग्रामवासियों को आच्छादित भी कर रही है।
जिलाधिकारी ने ग्राम रचांदपुर के प्राथमिक विधालय में बाल विकास एंव पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाये गये पोषण स्टाॅल व विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये कैम्प एवं आंगनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों की मुख्य समस्याओं जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्राम के पास से हडवार हटाये जाने, ग्राम की सडक से अतिक्रमण हटाये जाने एवं ताालाब में पानी पहुचाये जाने की आदि रही। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर व सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों केा निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराई जाये।

——————————————————
विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं के स्टाॅल लगाकर ग्रामवासियों को
कल्याणकारी योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित
———————————————————-

जिलाधिकारी ने ग्रामवासियांे को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी व उसके लाभ दिये जाने के लिए इस कार्यक्रम का आयेाजन किया गया है ताकि ग्रामवासियेां को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गंाव गांव जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उनहोने ग्रामवासियों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पजीकरण कराने के बारे में जानकारी दी।  उनहोने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि पराली व गन्ने की पत्तियों का न जलाये। उन्होन बताया कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शीघ्र ही मशीनों को क्रय कर समितियों में 5-5 मशीने दी जायेगी।

जिसे किसान उपयोग कर इस समस्या का समाधान हो जायेगा। उन्होने ग्रामवासियांे से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेाग करे। प्लास्टिक व पाॅलिथीन का प्रयोग बिलकुल न करे। उन्होने बताया कि आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये कैम्प में महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले। उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रेाग आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी।  इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिह,  एसडीएम सदर विजय कुमार, सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20911 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk