जिला पंचायत अध्यक्ष ने Muzaffarnagar हेतु चयनित 23 एएनएम को सौंपे नियुक्ति पत्र
Muzaffarnagar आज जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निवा॔ल के द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में नवनियुक्त चयनित एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियो को नियुक्ति पत्र सौंपे गये।जनपद मुजफ्फरनगर में कुल 23 एएनएम की नियुक्ति हुई है।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में चयनित 1523 एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण भी देखा गया। इस अवसर पर बोलते हुए मा0 , जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके कार्यो से ही होती है, आप अपने कार्यो द्वारा जनपद को प्रदेश में एक अलग पहचान दिला सकती है
मरीजों के साथ आप द्वारा किया गया स्नेहमय व्यवहार औषधि तुल्य कार्य करेगा। उन्होंने नवनियुक्ति एएनएम बधाई देते हुए उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्मियों की जो कमी है उसको पूरा किया जाये, आपकी नियुक्ति इसी दिशा में एक प्रयास है, आप जनपद के स्वास्थ्य विभाग में चल रहे अभियानों में निष्ठा के साथ अपना योगदान दे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह को फौजदार ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एएनएम का योगदान अत्यन्त महत्वपूर्ण है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती मां और उनके बच्चों के स्वास्थ्य का देख भाल करना आपका पुनीत कर्तव्य है और मैं उम्मीद करता हूॅ कि आप सभी इस कार्य में पूरी तरह से खरी उतरेंगी।
कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरविंद पवार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा ,डीपीएम विपिन कुमार, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, लेखाकार देवेंद्र शर्मा ,स्टेनो अक्षय शर्मा ,रामकुमार शर्मा, लाखन सिंह सहित समस्त एएनएम उपस्थित रही।

