रक्षा में कोई कोताही नहीं बरत रही जनपद पुलिस…किया जा रहा है भ्रमण
मुजफ्फरनगर। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद जनपद में पूरी तरह शांति व्यवस्था रहने के बावजूद भी पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरत रही है और लगातार सुरक्षा व्यवस्था कडी कर भ्रमण किया जा रहा है।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रताल मेले में बीएसएफ के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया और लोगों में सुरक्षा का भाव भरा। एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ भोपा राममोहन शर्मा व थानाध्यक्ष भोपा मगनवीर सिंह गिल द्वारा थाना पुलिस व बीएसएफ की टुकडी के साथ मिलकर शुक्रताल मेले मेें फ्लैगमार्च किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बनाये रखने की अपील की गयी। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी भ्रामक व भडकाऊ पोस्ट को शेयर न करने की अपील की गयी।
सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरत रही जनपद पुलिस
सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरत रही जनपद पुलिस…सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद बीएसएफ, एलआईयू, डॉग स्क्वायर्ड टीम के साथ लगातार किया जा रहा है भ्रमण
इस दौरान पुलिस व बीएसएफ की टीम ने गंगाघाट पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उन्हें कोई भी दिक्कत होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। इस दौरान काफी भीडभाड भी रही, जिससे लोगों को असामाजिक तत्वों से सावधान रहने के लिए भी कहा गया। एसएसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वायर्ड टीम के साथ भोपा पुलिस बीएसएफ व एलआईयू टीम ने शुक्रताल के कार्तिक गंगा स्नान मेले मेें सघन चैकिंग अभियान चलाया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर आज थाना भोपा पुलिस, बीएसएफ की टुकड़ी, एलआईयू टीम व डॉग स्क्वायर्ड टीम द्वारा कार्तिक गंगा स्नान मेला पर्व पर शुकतीर्थ में सुरक्षा की दृष्टि से सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही पुलिस ने दर्शनार्थियों से अपील की कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
किसी भी संदिग्ध वस्तु को खुद न छेड़े और पुलिस के मोबाईल नम्बर पर फोन कर इस बारे में जानकारी दें। सुरक्षा के लिहाज से यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से गंगा में सावधनी पूर्वक स्नान करने की भी अपील की और कोई भी घटना होने पर तत्काल गोताखोरों को सूचना देने को कहा।
