Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

डीएम ने चुनावी तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जनपद के आला अधिकारियों के साथ डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।

कचहरी प्रांगण स्थित जिला पंचायत सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला अधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बारे में अधिकारियों से मंत्रणा की और अधिकारियों को पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरे जोरों शोरों से करने के दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि बिजली लाइट कैमरे बस ट्रांसपोर्टेशन आदि की पूरी तरह व्यवस्था चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले अधिकारी कर लें।

तैयारी में कोई खामी नजर नहीं आनी चाहिए। चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर ले। जिलाधिकारी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से एक बैठक हो चुकी है और बैठक भी होती रहेंगी

जिससे चुनाव कराने में किसी भी दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

बैठक में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रसासन अमित कुमार, एडीएम फाइनैंस आलोक कुमार सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,जिला चकबंदी अधिकारी,जिला निर्वाचन अधिकारी व जनपद के सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × two =