Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत डीएम ने भारत आर्युवेद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने भारत आर्युवेद मेडिकल कॉलेज जाकर व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग व अधिकारियों को कडे निर्देश दिये कि कोरोना संक्रमित मरीजों की देखाभाल व उनको चिकित्सीय लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिये जायें

इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। उन्होने कहा कि भर्ती मरीजों के परिजनों को प्रत्येक दशा में मरीज की स्थिति से अवगत कराया जाये।

डीएम साहिबा ने कहा कि मरीजों के परिवारजनों की परिस्थति का ख्याल रखा जाये, उन्हे अनावश्क परेशान न किया जाये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि तत्काल कंट्रोल रूम स्थपित किया जाये और फोन/मोबाईल की व्यवस्था कराई जाये। उन्होने सीएमओ को निर्देश दिये पर्याप्त संख्या में चिकित्सको व सम्बन्धित अधिकारी व स्वास्थ् सेवा से जुडे कर्मचारियों की तैनाती की जाये

इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाये। उन्होने निर्देश दिये कि यहां पर तैनात डाक्टर व अन्य कर्मचारियो की १५-१५ दिन की डयूटी लगाई जाये।

डाक्टर १५ दिन तक यही पर निवास करेगे तत्पश्चात डयूटी चेंज की जाये। उन्होने कहा कि परिजनों को सूचना न दिय जाने पर कडी कार्यवाही की जायेगी।

इस कार्य में किसी भी प्रकारी की शिथिलता न बरती जाये, मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चत किया जाये, कोविड वार्ड में नियमित अन्तराल पर डाक्टर विजिट करेगे।

उन्होने निर्देश दिये कि संक्रमित मरीजों के लिए रजिस्टर बनाया जाये जिसमें उसके वार्ड व मोबाईल नम्बर तथा डाक्टर व अटैन्डेट का नम्बर लिखा जाये ताकि परिजनों को कोरोना संक्रमित मरीजों से उनके स्वास्थ्य व अन्य विषयों की जानकारी मिल सके।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० एम एस० फौजदार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, सम्बन्धित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − twelve =