डीएम ने कोरोना सलाह एवं जांच केन्द्र का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने महावीर चौक पर तैयार किए जा रहे कोरोना सलाह एवं जांच केन्द्र का निरीक्षण कर अधिनस्थ अधिकारियो को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ सीडीओ व एडीएम प्रशासन आदि मौजूद रहे।
वैश्विक आपदा कोविड-19 के प्रभाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है। नागरिको के स्वास्थ्य के मददेनजर जिला प्रशासन द्वारा कोरोना जांच सैम्पल लेकर जांच को भिजवाये जा रहे हैं।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर नगर के महावीर चौक के समीप कोरोना सलाह एवं जांच केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा महावीर चौक पर स्थापित किए जा रहे कोरोना जांच केन्द्र पर नागरिको के जांच सैम्पल लेकर टैस्ट के लिए भिजवाई जाएगी।
दोपहर के वक्त महावीर चौक पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने तैयार किए जा रहे कोरोना जांच केन्द्र का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियो को निर्देशित किया।
इस दौरान सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार , स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
