Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना पुरकाजी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दादुपुर, कल्लनपुर एवं हरिनगर के खादर क्षेत्रों में दबिश: अवैध देशी शराब पकडी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश में अवैध शराब की रोकथाम के लिए चलाये जो रहे एक सप्ताह के विशेष अभियान के अन्तर्गत समस्त आबकारी निरीक्षक, अपराध निरोधक क्षेत्र, जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा थाना पुरकाजी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दादुपुर, कल्लनपुर एवं हरिनगर के खादर क्षेत्रों में दबिश दी गयी।

ग्राम हरिनगर में एक अभियुक्त सन्दीप पुत्र हुक्कम निवासी ग्राम हरिनगर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर के घर से ३२ पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुयी।

अभियुक्त सन्दीप के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। साथ ही जनपद की कतिपय देशी शराब दुकानें भोपा, मेरठ चुंगी, टी०पी० नगर, विदेशी मदिरा दुकानें भोपा, मेरठ चुंगी, टी०पी० नगर, एवं बीयर दुकान भोपा, मेरठ चुंगी, टी०पी० नगर, तथा मॉडल शॉप भोपा चुंगी आदि पर टेस्ट परचजिंग करायी गयी।

टेस्ट परचजिंग के दौरान किसी भी दुकान पर ओवर रेटिंग होना नही पाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में सन्दीप पुत्र हुक्कम निवासी ग्राम हरिनगर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर बताया। जिसके कब्जे से ३२ पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =