Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जनपद के प्रभारी मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रृद्धाजलि अर्पित की गई।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि गांधी नगर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल व संचालन जिला महामंत्री विजय सैनी द्वारा किया गया।

इस दौरान पार्टी पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ ने अपने सम्बोधन मे कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन से पार्टी एवं समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई करना मुश्किल है।

अन्त मे अध्यक्ष जी ने उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते शोक संवेदना प्रकट की व ईश्वर से प्रार्थना की परम पिता परमात्मा इस शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक सभा मे दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु 2 मिनट को मोन धारण कर श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। शोक सभा मे राजीव गर्ग सदस्य क्षेत्रिय कार्यसमिति, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, श्री मोहन तायल, रोहताश पाल, जिला मंत्री सचिन सिंघल,सह मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, विकास अग्रवाल, विजय प्रजापति, राजबीर प्रजापति, अमित कसाना, विपुल बहेडी, प्रियांशु जैन, जगतसिह, जयकुमार, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अध्यक्ष विजय शुक्ला की रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आने पर सभी जिला पदाधिकारियो एवं जिला कार्यालय के समस्त स्टाफ ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की एवं आज सभी ने कोविड-19 रैपिड टेस्ट जिला कार्यालय गांधीनगर पर कुशल डाक्टरो की टीम के नेतृत्व मे कराया सभ्ज्ञी का टेस्ट नेगेटिव आया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =