डोडा: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,एक आतंकी को मार गिराया
डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। अभी एक से दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
Update. In the ongoing encounter which started today morning at Gundna Doda one terrorist is reported killed so far. Operation is on. https://t.co/b1Ui68ttU3
— J&K Police (@JmuKmrPolice) May 17, 2020
दोनों ओर से फायरिंग जारी है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। उधर, इस मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की भी खबर है। हालांकि इसकी अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि शनिवार रात सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना मिली। आनन-फानन में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।
वहीं आज यानी कि रविवार सुबह सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। इसकी पुष्टि जम्मू कश्मीर पुलिस ने की है। वहीं एक जवान के शहीद होने की भी खबर है।
एक से दो आतंकियों के इस मुठभेड़ में होने की आशंका जताई जा रही है। इस ऑपरेशन को सेना की 10 आरआर, सीआरपीएफ और डोडा पुलिस द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।
